Rajasthan 4th Grade Document Verification (DV) 2026 – आवश्यक दस्तावेज व पूरी प्रक्रिया
राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती 2026 के अंतर्गत जिन अभ्यर्थियों को Document Verification (DV) के लिए बुलाया गया है, उनके लिए यह पोस्ट बेहद महत्वपूर्ण है। यहां हम DV के दौरान लगने वाले सभी दस्तावेज, एफिडेविट, CC, प्रमाण पत्र और सामान्य गलतियों की पूरी जानकारी दे रहे हैं, ताकि आपको किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
📌 Document Verification से पहले जरूरी तैयारी
- आपको फोटोकॉपी के कुल 2 सेट तैयार करने होंगे।
- इनके अलावा सभी मूल (Original) दस्तावेज भी साथ लाना अनिवार्य है।
📂 फोटोकॉपी सेट कैसे बनाएं?
पहला सेट:
- Original Affidavit
- Original 2 Character Certificate (CC)
- सभी Qualification की फोटोकॉपी
दूसरा सेट:
- सभी दस्तावेजों की Complete Photocopy
📝 DV के दौरान ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बिंदु
1️⃣ नाम या स्पेलिंग में गलती
अगर Father/Mother Name या Surname में स्पेलिंग मिस्टेक है, तो ₹50 के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र लगाने से समस्या नहीं आती।
2️⃣ RSCIT Certificate
यदि Scholar/Learner Code की जगह Marksheet Serial Number भरा हुआ है, तो भी मान्य है। आवश्यकता पड़ने पर एफिडेविट दे सकते हैं।
3️⃣ आधार कार्ड
- Aadhaar Card QR Code के साथ होना चाहिए
- नाम सभी दस्तावेजों में समान होना चाहिए
4️⃣ Qualification Documents
- Graduation Degree नहीं आई है तो Provisional Degree लगाएं
- Degree आ चुकी है तो:
- तीनों वर्ष की Marksheet
- Degree
- अंतिम संस्थान का CC
- यदि केवल 12वीं तक की योग्यता है, तो 12वीं का CC ही लगाएं
5️⃣ Post Graduation वालों के लिए
यदि आप PG का CC लगाते हैं, तो PG की सभी Marksheet + Degree + CC अनिवार्य है।
6️⃣ OBC जाति प्रमाण पत्र
- आवेदन की अंतिम तिथि से 1 साल के अंदर का – बिना एफिडेविट मान्य
- 1 से 3 साल पुराना – ₹50 के स्टाम्प पर शपथ पत्र जरूरी
- नया प्रमाण पत्र होने पर भी शपथ पत्र देना होगा
7️⃣ मूल निवास प्रमाण पत्र
10 साल पुराना मूल निवास प्रमाण पत्र भी मान्य होता है।
8️⃣ आय प्रमाण पत्र
DV के समय आय प्रमाण पत्र नहीं मांगा जाता है।
9️⃣ पहले से सरकारी नौकरी में अभ्यर्थी
- NOC जरूरी होती है
- NOC नहीं मिलने पर एफिडेविट दे सकते हैं और Joining के समय जमा करवा सकते हैं
🔟 Character Certificate (CC)
- 2 अलग-अलग CC होने चाहिए
- 2 अलग राजपत्रित अधिकारी (1st Grade Teacher) द्वारा Signed
11️⃣ विशेष श्रेणी के प्रमाण पत्र
Widow, Divorcee, Sports Person, Special Person आदि के प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि से पहले के होने चाहिए।
Widow/Divorcee महिला को भविष्य में विवाह को लेकर सामान्य शपथ पत्र देना होता है।
12️⃣ विवाहित महिला अभ्यर्थी
- मूल निवास व जाति प्रमाण पत्र पिता के नाम का होना चाहिए
- EWS में पति या पिता दोनों मान्य
13️⃣ Postal Order
पोस्ट ऑफिस से मिलेगा और इसे सचिव कर्मचारी चयन बोर्ड के नाम से भरना होगा (Offline Scrutiny के लिए)।
14️⃣ Marksheet Printing
- 10वीं व 12वीं की Marksheet – दोनों साइड से
- Graduation – तीनों वर्ष की Marksheet + Degree + CC
15️⃣ संतान संबंधी घोषणा पत्र
- सभी को साधारण कागज पर भरना है
- जिनके बच्चे नहीं हैं, शून्य लिखें
- राजपत्रित अधिकारी के हस्ताक्षर जरूरी
16️⃣ अतिरिक्त दस्तावेज
- Admit Card
- Application Form
- Checklist (सबसे ऊपर लगाएं)
17️⃣ Attestation Form
- Online + Offline (Pen से भरा हुआ)
- राजपत्रित अधिकारी के हस्ताक्षर अनिवार्य
🚨 महत्वपूर्ण सूचना
Police Verification और Medical Certificate Final Selection के बाद बनवाने होते हैं। DV के समय नहीं बनवाएं।
Scrutiny Form भरते समय जो Optional Fields (Income Certificate, Medical Certificate आदि) बिना Red Star के हों, उन्हें खाली छोड़ दें।
✅ निष्कर्ष
अगर आप ऊपर बताए गए सभी निर्देशों का पालन करते हैं, तो Rajasthan 4th Grade Document Verification में आपको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। DV से पहले एक बार सभी दस्तावेजों की जांच जरूर कर लें।

0 Comments